बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को मारी गोली….

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक पुलिस थाने के परिसर में शुक्रवार देर रात बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना के शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ का लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, इसी मामले को लेकर दोनों नेता थाने में मौजूद थे। दोनों में बहसबाजी होने लगी, जिसमें भाजपा विधायक ने अपना आपा खो दिया और चार गोलियां बरसा दीं। गोलीबारी में शिवसेना नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया।


यह घटना उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस थाने में रात करीब 10.30 बजे हुई। उन्हें ठाणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

Related Articles

Back to top button