कांग्रेसी नेता के घर मिली करोड़ों की नगदी के विरोध में भाजपाइयों ने फूंका पुतला

हमीरपुर| कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के आवास में ईडी की छापेमारी के दौरान करोड़ों की नकदी बरामद होने के बाद शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में भाजपाइयों ने नेशनल हाईवे में थाना चौराहा में पुतला फूंककर भ्रष्टाचार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ देर के लिए हाईवे में यातायात बाधित रहा।


शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक की अगुवाई में भाजपाइयों ने थाना चौराहा में एकत्र होकर भ्रष्टाचार का पुतला फूंकते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन पर मौजूद सदर विधायक डा. मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि कांग्रेस के नेता जनता का धन लूटकर अपनी तिजोरी भरकर देश को लूट रहे हैं। कांग्रेस के भ्रष्टाचार के लिए खिलाफ भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर भाजपा नेता पुष्पराज सोनी, रोहित शिवहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, लालाराम निषाद, गुरुप्रताप सिंह परिहार, संतराम गुप्ता, गौरव पांडे, देवेंद्र पालीवाल, मनु तोमर, अरविंद शर्मा, राहुल अग्रवाल शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button