भाजपा नेता और लेखपाल के बीच हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज

लेखपालो ने किया कार्य बहिष्कार, गिरफ्तारी को लेकर किया प्रदर्शन

एक तरफा कार्यवाही से मायूस हुवे भाजपा नेता डीएम और सीएम को लिखा पत्र

हैदरगढ़ बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र सुभाष वार्ड में बीती रात किराए के माकान में रह रहे क्षेत्रीय लेखपाल और गृह स्वामी के बीच मार पीट हो गई। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस लेखपाल की तहरीर पर माकान मालिक के विरूद्व मुकदमा पंजीकृत कर लिया वही दूसरे पक्ष को दरकिनार कर दिया। पुलिस की इस कार्यशैली से आहत दूसरा पक्ष डीएम और सीएम को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार सुभाष वार्ड निवासी भाजपा नेता भानु प्रताप उर्फ बेचू पाठक अपने माकान का कुछ हिस्सा क्षेत्रीय लेखपाल दीप चंद्र शर्मा को किराए पर दे रखा है। बीती रात लगभग 9 बजे दीपचंद शर्मा अपनी कार बैक कर रहे थे इसी बीच उनकी कार भाजपा नेता की स्कार्पियों में पीछे से टकरा गई। जिसके बाद दोनो गाड़ी से नीचे उतर आए और आपस में कहासुनी करने लगे। स्थानीय लोग मामला कुछ समझ पाते तब तक दोनो के बीच हाथापाई शुरू हो गई इसी बीच लोग मौके पर पहुंच गए और दोनो को शांत करा दिया। मार-पीट के बाद लेखपाल अपने जिलाध्यक्ष को सारी घटना क्रम से अवगत कराया, जिसके बाद तहसील हैदरगढ़ में तैनात सभी लेखपाल कुछ ही देर में कोतवाली पहुंच गए और लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह के दिशा निर्देशन में भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर दे दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस भाजपा नेता के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। वही चोटिल भाजपा नेता पहले सीएससी पहुंचे और अपना इलाज कराया फिर लेखपाल के विरूद्व तहरीर लेकर कोतवाली पहुंच गए और पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस तहरीर ले लिया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। इस मामले में भाजपा नेता बेचू पाठक का कहना था कि लेखपाल दीप चंद्र शर्मा पिछले दो वर्ष से उनके मकान में किराएदार के रूप में परिवार सहित रह रहे है और पिछले 5 महीने से किराया नहीं दिया। बुधवार को किराया मांगने पर धमकी दिया कि सारी जमीन अवैध साबित करके बुलडोजर चलवा दूंगा और जमीन जप्त करवा दूंगा। वही लेखपाल दीपचंद शर्मा का कहना था कि भाजपा नेता द्वारा लगाए जा रहे समस्त आरोप निराधार है। वह दबंग किस्म के व्यक्ति है और बीती रात हमारी कार में उन्होने टक्कर मारी थी। वही उक्त प्रकरण को लेकर प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिवाठी से बात किया गया तो उनका कहना था कि प्रथम पक्ष का मुकदमा पंजीकृत किया गया है और दूसरे पक्ष से भी तहरीर मिली है।

सीएम से मिलेगे भाजपा नेता

भाजपा नेता बेचू पाठक ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारो से बीती रात हुई सारी घटनाक्रम अवगत कराया और बताया कि पुलिस हमारी नही सुन रही है। वह लेखपाल की तहरीर पर हमारे व हमारे उन साथियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है जो बीच बराव करा रहे थे पुलिस को पहले जांच करनी चाहिए थी फिर जो दोषी होता उसके खिलाफ कार्यवाही करनी थी लेकिन यहां एक पक्षीय कार्यवाही किया गया। श्री पाठक का यह भी कहना था कि जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को आइजीआरएस कर दिया गया यदि इसके बावजूद न्याय नही मिला तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास जाएगे। हमे विश्वास है कि हमे वहां न्याय जरूर मिलेगा।

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ने भरी हुंकार

भाजपा नेता और लेखपाल के बीच हुई मारपीट को लेकर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष वर्मा ने भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर हुंकार भर दिया है। उनका कहना था कि यदि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नही किया तो पहले हम कार्य बहिष्कार कर तहसील में धरना देगें यदि फिर भी गिरफ्तारी नही हुई तो जिला मुख्यालय पर लेखपाल संघ धरना देगा। उसके बावजूद कार्यवाही नही हुई तो प्रदेश स्तर पर हम सभी लेखपाल कार्य बहिष्कार कर धरना देगें। जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा हम लोग दिन रात कार्य करते है यदि ऐसा ही रहा तो हम लोगो पर आए दिन हमले होते रहेगे। इस दौरान उनके साथ तहसील स्तर के समस्त लेखपाल मौजूद थे।

शराब के नशे में धुत थे दोनों पक्ष

लेखपाल और भाजपा नेता के बीच हुए मार-पीट की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा थी की दोनो पक्ष शराब के नशे में धुत रहे। नाम ना छापने की शर्त पर स्थानीय लोगों ने बताया की जिस दौरान मार-पीट हुई उस समय दोनो पक्ष शराब पी रखा था। यदि शराब ना पिया होता तो शायद उक्त प्रकरण इतना लंबा ना होता, एक हिसाब से देखा जाए तो दोषी दोनो पक्ष है। पुलिस को एक तरफा कार्यवाही नही करनी चाहिए थी, यदि समय रहते दोनो पक्षो की मेडिकल जांच कराई जाती तो दूध का दूध और पानी का पानी अलग होने मे देर ना लगती। फिलहाल सुभाष वार्ड में उक्त प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button