भाजपा ने मेघालय और नगालैंड में पार्टी अध्यक्ष बदले

गुवाहाटी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मेघालय, नगालैंड सहित तीन राज्यों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीन राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी है।

भाजपा ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के मेघालय में रिक्मान मोमिन को नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही भाजपा ने नगालैंड में बेंजामिन येपथमिक को नगालैंड प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा भाजपा ने पुददुचेरी में भी नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कर दिया है।

Related Articles

Back to top button