भाजपा ने इस देश की आवाम को गुमराह किया है पीएल पुनिया

जैदपुर बाराबंकी/ भाजपा ने इस देश की आवाम को गुमराह किया है इनके झूठ और जुमले की हकीकत हर घर पर दस्तक देकर बतानी है कि भाजपा ने किस तरह झूठे सपने दिखाकर किसान, नौजवान, आवाम के सपनों से खेला है यह काम सिर्फ हमारा बूथ अध्यक्ष और कमेटी का सदस्य ही कर सकता है और 2024 के चुनाव में आपके बूथ पर भाजपा की हार सुनिश्चित हो इसके लिए ऊर्जावान कांग्रेस जनों की बूथ कमेटी बनाकर हर मतदाता को उनके झूठे वादे 15 लाख रुपऐ आपके खाते में आएंगे, हर साल 2 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देंगे की याद दिलाइये और झूठे वादे और हसीन सपने दिखाने वाली भाजपा को अपने बच्चों के भविष्य के लिए हटाने और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का निवेदन मतदाता से करें।


उक्त उद्गार पूर्व सांसद डॉक्टर पी एल पुनिया ने विधानसभा जैदपुर के बूथ सम्मेलन में जो जैदपुर सफदरगंज मार्ग पर अयान मैरिज लॉन में आयोजित था उसमें बूथ अध्यक्षों एवं कांग्रेस जनों के बीच व्यक्त किया। सम्मेलन की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने की तथा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और 53 लोकसभा बाराबंकी के संभावित कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुशील पासी तथा नगर पंचायत जैदपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि दाउद अंसारी विशेष रूप से मौजूद थे।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा जैदपुर के कांग्रेस पार्टी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री तनुज पुनिया ने कहा कि बूथ अध्यक्ष और उसकी कमेटी की मेहनत ही बूथ पर कांग्रेस पार्टी की जीत की गारंटी है 2024 के अप्रैल में प्रस्तावित लोकसभा के चुनाव में अब समय नहीं है आपको अपने बूथ के मतदाता के पास जाकर बताना है कि अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में देश की भाजपा सरकार ने महंगाई बेरोजगारी झूठे सपने के सिवाय कुछ नहीं दिया है देश के हर नागरिक के खाते में 15 लाख रुपए भेजने वाले, हर साल दो करोड़ नौकरी देने वाली, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली, किसानों को आत्महत्या पर मजबूर करने वाली, खाद की बोरी की कीमत बढ़ाकर 5 किलो यूरिया खाद काम करने वाली, मेंथा की खेती पर दोहरा टैक्स लेने वाली भाजपा की अहंकारी सरकार ने इस देश के गरीब, मजदूर, दलित, किसान, नौजवान, महिलाओं के सपनों को चकनाचूर करने का काम किया है कांग्रेस पार्टी इस देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है अब वक्त आ गया है भाजपा सरकार को उनकी वादा खिलाफी निरंकुश्ता का जवाब देने का और यह काम आपकी बूथ कमेटी कर सकती है आज इस बूथ सम्मेलन के माध्यम से हम आपको कांग्रेस पार्टी की तरफ से अधिकृत करने आए हैं कि आप सभी बूथ अध्यक्ष अपने बूथ के गांव मजरे नगरीय क्षेत्र के मतदाताओं को भाजपा की हकीकत से परिचित करा कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों सिद्धांतों को बताकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कराकर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का अनुरोध करें।


फैजाबाद मंडल के प्रदेश के प्रभारी उपाध्यक्ष सुशील पासी ने अपने संबोधन में देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है हर घर के रसोई का बजट बिगड़ गया है आप और आपके परिवार का भविष्य सुरक्षित रहे इसके लिए आपको अहंकारी भाजपा सरकार को हटाकर कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाना होगा। कांग्रेस का बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में आए हुए अतिथियों बूथ अध्यक्षों का स्वागत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने 2024 के आम चुनाव में भाजपा सरकार को हटाकर कांग्रेस सरकार बनाने का आह्वान किया


विधानसभा जैदपुर के अयान मैरिज लॉन में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व सांसद डॉक्टर पी एल पुनिया, प्रदेशीय उपाध्यक्ष सुशील पासी, महासचिव तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, हसीम अंसारी नगर अध्यक्ष जैदपुर महेंद्र पाल वर्मा, पुतुल्लाल वर्मा, अध्यक्ष जैदपुर प्रतिनिधि दाउद अंसारी, सभासद मोहम्मद आलम अंसारी, जलालुद्दीन गुड्डू, रामहरख रावत,सहित सैकड़ो की संख्या में बूथ अध्यक्ष मौजूद थेl

Related Articles

Back to top button