गरीबों के लिए काम कर रही भाजपा सरकार: केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रहीमाबाद में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पहुंचकर गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

निष्पक्ष प्रतिदिन/मलिहाबाद,लखनऊ

सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबोधन में रहीमाबाद पहुंचे। जिन्होंने हजारों लोगों की समस्याओं को पूछते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही हर तरह की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया और उनकी समस्याओं को पूछा। लोगों ने अपनी समस्याएं बताई जिन्हें मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश उपमुख्यमंत्री ने दिए।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में सोमवार को मलिहाबाद विकास खंड की सबसे बड़ी पंचायत जिंदौर गढ़ी के रहीमाबाद बाजार निकट कार्यालय के ग्राउंड में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। हजारों की भीड़ में केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने बताया कि महिलाएं धुएं में परेशान होती थी मोदी सरकार ने उन्हें समस्या से जूझते हुए देखा तो इस परेशानी से छुटकारा देने के लिए फ्री गैस कनेक्शन देते हुए लाभ पहुंचाया। वहीं गरीब तबके के लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भी लोगों को भारी मात्रा में आवास मुहैया कराए गए। बिजली की समस्या को देखते हुए भी मोदी सरकार ने बिजली के लिए लोग ना तरसे और उन्हें फ्री कनेक्शन देकर लोगों के हित में काम किया। वहीं घर-घर शौचालय भी बनवाया इसी तरह से मुफ्त इलाज के लिए भी उन्होंने पांच लाख की योजना चलाई जिसमें लोगों को लाभ मिल रहा है। ऐसी तमाम योजनाओं जो गरीबों के लिए लाभकारी हों। बेरोजगार युवाओं के लिए लाभकारी हों। किसानों के लिए लाभकारी हों सभी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

समस्याओं को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश

विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि हमारी यहां मौजूदगी में सभी विभाग के इंस्टाल लगाए गए हैं। अगर आपको किसान सम्मन निधि, कृषि से संबंधित, बिजली से संबंधित, आवास से संबंधित, शौचालय से संबंधित सहित अगर कोई भी विभाग की समस्या है तो उन्हें तत्काल दूर कराया जाएगा। मौजूद लोगों से जानकारी कर उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की उनके अधिकारी कर्मचारी उनकी समस्या दूर करने के लिए मौजूद हैं। उन्होंने निर्देश दिए की उनके जाने के बाद भी यहां लोगों की जो जो जिस जिस भी विभाग से समस्याएं हैं उनको सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान करें।

योजनाओं से लाभ पाए लोगों को बांटे प्रमाण पत्र

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पंचायत में जिनको आवास का लाभ मिला है, मुफ्त इलाज का लाभ, किसान सम्मन निधि का लाभ, वही मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही हर योजनाओं से संबंधित लोगों को प्रमाण पत्र वितरण किया। साथ ही क्षेत्र के जरूरतमंदों और गरीबों को कंबल वितरण किए। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक जय देवी कौशल, ग्राम प्रधान सतीश गोस्वामी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button