भाजपा सरकार झूठो की पार्टी है: शिवपाल यादव

इटावा: चौपला के पहलाद स्मारक इंटर कालेज परिसर में समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरती पुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव प्रतिमा का सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव व उनके बेटे अंकुर यादव ने हवन पूजन कर अनावरण किया।

 इस मौके पर शिवपाल ने कहा कि जनता के बीच जाकर कहा कि धर्मेंद्र यादव को भी चुनाव लड़ेंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात हो चुकी और उन्होंने कहा है जल्दी धर्मेंद्र का नाम भी जारी किया जाएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठो की पार्टी बनती जा रही है। प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहा है, बेवजह लोगों के मकान गिराए जा रहे हैं और पुलिस प्रशासन फर्जी एनकाउंटर करता जा रहा है। क्या पुलिस का निशान आए इतना पक्का हो चुका की हर बार अपराधी के पैर में ही गोली लगती है सरकार झूठे दावे कर रही है कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था सही चल रही है।नेताजी की मूर्ति के अनावरण पर उन्होंने कहा कि नेताजी हमेशा किसानों की गरीबों की और जितने भी अपेक्षित लोग रहे उनकी आवाज उठाई और उनकी लड़ाई लड़ी इसी कारण वह पूरे प्रदेश में लोकप्रिय नेता रहे है। मुलायम सिंह यादव की मूर्ति के अनावरण के अवसर पर बच्चों के द्वारा संस्कृत कार्यक्रम किए गए।जिसने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की झांकी सबसे मनमोहन और एक अच्छा संदेश देती हुई नजर आई,इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री राम सेवक यादव गंगापुर सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य, कॉलेज के अध्यक्ष सुनील यादव उर्फ बॉबी , प्रधानाध्यापक जगदीश यादव, पंकज यादव सदस्य जिला पंचायत, ग्राम पंचायत मूंज के प्रधान अवनीश यादव, पूर्व प्रधान अशोक यादव, पूर्व प्रधान सुरजेश यादव उर्फ कल्लू चौबिया, संजय यादव, राजवीर यादव उर्फ काका, सहित क्षेत्र के सभी विद्यालयों अध्यापक एवं हजारों की संख्या में मौजूद समाजवादी पार्टी समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button