भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बड़े भाई का शव यमुना में मिला, परिजन बेहाल

हमीरपुर : भाजपा जिला उपाध्यक्ष के भाई का शव शुक्रवार को यमुना नदी में उतराता मिला। जिससे परिजनों में अफरा तफरी मच गई। वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सदर कोतवाली के अस्पताल रोड निवासी 65 वर्षीय बड़े भाई सिद्ध गोपाल साहू बुधवार की शाम पांच बजे घर से लापता हो गए थे। जिनका शव शुक्रवार की दोपहर मेरापुर में यमुना नदी में उतराता मिला। भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीरतन साहू ने बताया कि उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें देखा कि उनके बड़े भाई पेट की बीमारी से जूझ रहे थे। बुधवार की शाम पांच बजे घर से निकलने के बाद वह अस्पताल गए और वहां से वह पातालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां पर दर्शन किया और उसी रास्ते बंधे में चढ़ गए और कल्पवृक्ष की सीढ़ियों से नदी में नीचे उतर गए। नदी किनारे बकरी चरा रही महिला ने उन्हें बताया कि चप्पल उतारने के बाद उनके भाई नदी में चले गई और गहरे पानी में डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button