गोमती उद्गम तीर्थ पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन समारोह में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष

पूरनपुर। गोमती उद्गम तीर्थ माधोटांडा में लोक भारती द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यशाला का आज समापन हो गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती करने के तरीके समझाए। किसानों को बताया गया कि एक देसी गाय पालकर 30 एकड़ में बिना किसी खाद व कीटनाशक के जीरो बजट खेती की जा सकती है।नदी, तालाब व कुओं के संरक्षण व संस्कृति को संरक्षित करने और ग्राम उत्सव मनाने सहित कई प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई। लोगों को संकल्प भी दिलाए गए।पीलीभीत जनपद के अलावा बरेली, शाहजहांपुर,लखीमपुर खीरी व लखनऊ सहित कई जिलों के कार्यकर्ता इस कार्यशाला में शामिल हुए। शनिवार की रात को भी कार्यशाला हुई और रविवार को दिन में कई सत्र चले जिनमें अलग-अलग विषयों पर बात हुई।

संजय उपाध्याय द्वारा प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने यूरिया व रसायनिक दवाइयों की बजाय गाय के गोबर व मूत्र से उर्वरक और कीटनाशक बनाकर प्रयोग करने को कहा। उन्होंने जीवामृत घन जीवामृत व कीटनाशक तैयार करने के तरीके भी समझाए। कमलेश गुप्ता ने गांवो को समृद्ध बनाने पर बल देते हुए ग्राम संस्कृति उत्सव आयोजित करने के बारे में बताया। पीलीभीत के पांच गांव में यह उत्सव कराने का संकल्प दिलाया गया। इससे पहले गोपाल उपाध्याय और बंगो लोक भारती के डॉक्टर देव ज्योति सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने पूरनपुर में कामधेन प्रतियोगिता आयोजित करने की बात कही। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने इस कार्यक्रम को सराहा और अमरिया ब्लाक में आयोजन कराने की बात कही। आभार ज्ञापन करते हुए स्वामी प्रवक्तानंद ने लोकभारती के पदाधिकारी को उत्तम जानकारी के लिए धन्यवाद दिया। अतिथियों ने सभी गौ माता का दर्शन किया और निर्णायक मंडल ने अंकों के आधार पर उन्हें विजेता घोषित किया। सुबह विधि विधान से गोमती माता का पूजन किया गया और कार्यक्रम के समापन के उपरांत भंडारा शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा।

गोमती उद्गम तीर्थ पर आयोजित कामधेनु प्रतियोगिता में कुल 69 गोपालक अपनी गाय लेकर पहुंचे थे। निर्णायक मंडल द्वारा हरीपुर की सोमवती की गाय को प्रथम घोषित किया। जबकि हरिपुर की नंद रानी की गाय दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान पर दोदपुर के राकेश कुमार व सुमेरलाल निवासी हरीपुर की गायें रहीं। सभी गोपालकों को विधायक स्वामी प्रवक्तानंद व बाबूराम पासवान,भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, गायत्री परिवार के अनंतराम पालिया,भाजपा जिला महामंत्री लेखराज भारती, प्रधान संघ जिला अध्यक्ष नरेश पाल सिंह,मिलाप सिंह, अनुराग अवस्थी आदि ने सम्मानित किया। विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने विजेता प्रतिभागियों के पैर भी पखारे।

Related Articles

Back to top button