भाजपा ने मनाया 44वा स्थापना दिवस

कार्यकताओं की बदलौत भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी

बलिया। घोसी लोकसभा अन्तर्गत रसड़ा विधानसभा के रसड़ा पश्चिमी मण्डल में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि भाजपा शनिवार को अपना 44 वां स्थापना दिवस मना रही हैं। मौजूदा समय में भाजपा संसद में प्रतिनिधित्व के मामले में और पार्टी की सदस्यता के मामले में भारत की सबसे बड़ी पार्टी है।यह केवल कार्यकर्ताओं के बलबूते हुआ है। श्री यादव ने कहा कि आज भाजपा के उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींच कर इस ऊंचाई पर पहुंचाया है। कहा कि एक बार पुनः नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सभी को रात दिन मेहनत करना पड़ेगा। हर बूथ जीतना यही हमको इस स्थापना दिवस पर संकल्प लेना है।

इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी डॉ. अरविन्द राजभर ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद बब्बन राजभर , लोकसभा प्रभारी देवेन्द्र सिंह , संयोजक मुन्ना दूबे , विधानसभा प्रभारी बृजभान चौहान , संयोजक प्रेमचंद सिंह , बूथ अध्यक्षगण शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारी, मण्डल पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button