बेटे के जन्मदिन पर पत्नी से विवाद के बाद भाजपा बूथ अध्यक्ष ने गोली मारकर की आत्महत्या…

हमीरपुर के सुभाष बाजार स्थित आर्यावर्त बैंक में था सुरक्षा कर्मी
हमीरपुर : बेटे के जन्मदिन पर आत्महत्या पत्नी से हुई नोंकझोंक के बाद पति ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से बाएं पैर में गोली मार ली। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। कानपुर में ही शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक लंबे समय से भाजपा का बूथ अध्यक्ष था। जन्मदिन पर
शहर के रमेड़ी मांझखोर मोहल्ला निवासी 36 वर्षीय गौरव पांडेय के चार वर्षीय पुत्र शिवाय का मंगलवार को बर्थडे था।

जन्मदिन पर परिवार में इसकी तैयारियां चल रही थी। शाम को कार्यक्रम के निपटने के बाद किसी बात को लेकर गौरव की पत्नी से कहासुनी हो गई। जिस पर विवाद के बाद गौरव ने घर में रखी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से अपने बाएं पैर में सटाकर गोली मार ली। गोली घुटने से नीचे लगी। गोली की आवाज से परिजन और पड़ोसी इकट्ठा हो गए। पुलिस को भी सूचना दे दी गई। रात में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन गौरव को लेकर जिला अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन कानपुर पहुंचने के कुछ ही देर बाद गौरव की मौत हो गई। गौरव की मौत की खबर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना से मासूम बच्चों समेत पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। गौरव पांडेय सुभाष बाजर स्थित आर्यावर्त बैंक शाखा में गार्ड के पद पर तैनात था। भाजपा के नगर अध्यक्ष वेद आर्य ने बताया कि गौरव लंबे समय से पार्टी का बूथ अध्यक्ष था।

Related Articles

Back to top button