विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, जनता से संवाद बढायेगी पार्टी

मुख्यमंत्री योगी ने दिए हर जिले में जोन व रेंज स्तर पर जनता दर्शन कार्यक्रम शुरू करने के दिए निर्देश

निष्पक्ष प्रतिदिन
लखनऊ।
लोकसभा चुनाव में अपेक्षानुसार परिणाम नहीं आने और पार्टी को मिली कम सीटों के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हर जिले और जोन स्तर पर जनता दर्शन शुरू करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिये निर्देशों में कहा है कि प्रदेश के हर जिले में रेंज और जोन स्तर पर जनता दर्शन कार्यक्रम शुरू किए जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर जिला, रेंज, जोन स्तर पर जनता दर्शन कार्यक्रम कौन सा अधिकारी, किस दिन और कहां जनसुनवाई करेगा इसके बारे में जनता को बताएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता दर्शन में शामिल अधिकारी आम जनता की समस्याओं का समयबद्व तरीके से निस्तारण कराये। उन्होंने कहा कि आम आदमी का विश्वास जीते, आम जनता की संतुष्टि ही अधिकारियों के काम का मानक है।

दरअसल, प्रदेश में लोकसभा चुनाव नतीजों के आशानुरूप नहीं आने के बाद हुई समीक्षा में सामने आया कि पार्टी का जनता से संपर्क टूट चुका है। अधिकतर जनप्रतिनिधियों का जनता के साथ संवाद नहीं हो रहा है। सरकार द्वारा तमाम कल्याणकारी योजनायें चलाये जाने के बावजूद कई छोटी-छोटी दिक्कतों को लेकर जनता परेशान है। जिससे जनता के एक बडे़ वर्ग में सरकार के प्रति नाराजगी व्याप्त है। यही नाराजगी लोकसभा चुनाव के नतीजों में भी दिखी कि प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटे जीतने का दावा करने वाली भाजपा 33 सीटों पर सिमट गई।

Related Articles

Back to top button