भाजपा बांसडीह मण्डल के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न, सम्पर्क अभियान पर की गई चर्चा

बलिया। भाजपा बांसडीह मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा की अध्यक्षता में उनके आवास पर सोमवार को आयोजित की गई। जिसमें संगठन द्वारा चलाये जा रहे लाभार्थी संपर्क अभियान की तिथि 31 मार्च किये जाने पर चर्चा के साथ ही मंडल के पदाधिकारियों को अच्छे कार्य हेतु अभिनंदन पत्र मंडल प्रभारी अनुभव सिंह द्वारा सौंपा गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल प्रभारी अनुभव सिंह ने कहा की पार्टी द्वारा लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा जो भी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिला है। उनसे संपर्क करने के साथ ही सरकार की अन्य योजनाओं से भी अवगत कराना है। अनुभव सिंह ने कहाकि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर अपना परचम लहराएगी। अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहाकि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इस पार्टी में कब कौन कार्यकर्ता शीर्ष स्तर पर चला जाय कोई नही जानता है। कहाकि भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर सरकार की नीतियों से आम जनता को अवगत कराए। बैठक में तेज बहादुर रावत,नवीन सिंह,अवनीश मिश्रा,अजय यादव,दुर्गेश मिश्रा,शिवम गुप्ता,अमित यादव,रोहित गुप्ता सिंह आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button