भाजपा ने की चार राज्यों के विधानसभा चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति

निष्पक्ष प्रतिदिन
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड एवं जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को चारो राज्यों में प्रदेश चुनाव प्रभारियों व सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिसमे महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को प्रदेश चुनाव प्रभारी व अश्वनी वैष्णव को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाया है। इसी प्रकार, हरियाणा में केंद्रीय मंत्री धमेन्द्र प्रधान को प्रदेश चुनाव प्रभारी और पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाया है। जबकि झारखंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश चुनाव प्रभारी और हिमंता विश्व सरमा को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी और जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया है।

Related Articles

Back to top button