बंगाल में मतदान के चलते बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं में टकराव

नई दिल्ली। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग चल रही है। इस चरण में एक हजार 717 उम्मीदवार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें पांच केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो क्रिकेटर और एक अभिनेता भी शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर मतदान है। वहीं उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर वोटिंग है। इसी तरह तेलंगाना की 17, महाराष्ट्र की 11, एमपी की आठ, पश्चिम बंगाल की आठ, बिहार की पांच, झारखंड और ओडिशा की चार-चार व जम्मू कश्मीर की एक सीट पर मतदान है।

श्रीनगर में वोटिंग जारी
श्रीनगर में लोकसभा चुनाव का मतदान जारी है। बड़ी संख्या में लोग मतदान में हिस्सा ले रहे हैं।

मतदान को लेकर क्या बोले अर्जुन मुंडा?
केंद्रीय मंत्री और खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने कहा, लोग सुबह-सुबह मतदान केंद्रों में पहुंच गए थे। पूरे क्षेत्र में ऐसा ही उत्साह का वातावरण है और लोग मतदान कर रहे हैं।

बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प
बंगाल के दुर्गापुर में मतदान के दौरान भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।

फिल्म डायरेक्टर राजामौली ने डाला वोट, कही ये बात
फिल्म निर्देशक एस. एस. राजामौली ने मतदान किया। उन्होंने कहा, देश को दिखाओ कि आप जिम्मेदार हैं और हमें परवाह है। कृपया बाहर आएं और वोट करें।

चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक देश में 10 फीसदी मतदान (प्रतिशत में)
आंध्रप्रदेश 9.05
उत्तर प्रदेश 11.67
ओडिशा 9.23
जम्मू कश्मीर 5.07
झारखंड 11.78
तेलंगाना 9.51
पश्चिम बंगाल 15.24
बिहार 10.18
मध्यप्रदेश 14.97
महाराष्ट्र 6.45

जम्मू में विशेष मतदान केंद्र स्थापित
बर्नई, जम्मू-कश्मीर: कश्मीरी प्रवासियों के लिए जम्मू में विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ता की बम फेंककर हत्या
बंगाल में बोलपुर के केतुग्राम में मतदान के पूर्व एक बोलपुर लोकसभा क्षेत्र के केतुग्राम इलाके में बम मारकर एक तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। इस घटना की वजह पार्टी की अंतर्कलह बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। मृतक की पहचान मेंटू शेख के रूप में हुई है। वह रविवार रात बाइक से घर लौट रहा था। उसी समय चेंचुरी गांव में बम मारकर उसकी हत्या हुई। पुलिस का कहना है मामले की जांच चल रही है। विधायक शेख शाहनवाज ने कहा कि वह हम लोगों का सक्रिय कार्यकर्ता था। राजनीतिक हिंसा में उसकी हत्या हुई है।

Related Articles

Back to top button