![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/05/238183fb-5ad3-4ab8-856e-8dae298ef283-780x470.jpg)
भुवनेश्वर। ओडिशा में चुनाव से पहले बीजद (बीजू जनता दल) को बड़ा झटका लगा है। बीजद के निमापारा से विधायक समीर रंजन दाश रविवार को पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए।
भाजपा के ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल, पार्टी के ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर और अन्य नेताओं ने यहां पार्टी मुख्यालय में दाश का स्वागत किया।
पार्टी का टिकट न मिलने से थे नाराज
तीन बार के विधायक रहे समीर 2024 विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का टिकट न मिलने से नाराज थे। दाश ने संवाददाताओं से कहा,
बीजद नेतृत्व में विश्वास खोने के बाद मैं भाजपा में शामिल हो गया हूं। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि भाजपा उम्मीदवार प्रावती परिदा निमापारा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव जीतें।