विजयी विद्यार्थियों को बीईओ प्रमोद कुमार उपाध्याय ने किया सम्मानित

कोठी। थाना क्षेत्र के कैसरगंज स्थित बीईओ कार्यालय परिसर पर सोमवार राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता व मॉडल प्रदर्शनी का सम्पन्न हुई।‌ जिसका नेतृत्व बीईओ प्रमोद कुमार उपाध्याय व एआरपी आदर्श पांडेय के संयुक्त नेतृत्व हुआ। प्रथम चरण में क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय से छह-छह विद्यार्थियों समेत तीन सौ विद्यार्थी ने प्रतिभाग किया। उसके सापेक्ष द्वितीय चरण में एक सौ विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। अंतिम परिणाम में चयनित आठ छात्र-छात्राओं में चांद बाबू, प्रियांशु मोहन, आनंद कुमार, शिवदर्शन, शिखा, पूजा, सादिया खान, दीप्ति को साइंस किट, पुस्तक, प्रमाण पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नामित किया गया। इस मौके पर रामेश्वर मिश्र, राघवेंद्र मिश्र, विश्वेश्वर सिंह, विनय, देवेंद्र, दिनेश वर्मा, आदर्श पांडे, राजीव, कमलेश चंद, मिनहाज, खतीब व निर्मल तिवारी आदि थे।

Related Articles

Back to top button