अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की हुई मौत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

बाइक चालक सतीश की हुई मौत

सिधौली-सीतापुर। सिधौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मार्ग दुर्घटना में एक एक बाइक सावर युवक की मौत हो गई जबकि उसके साथ सवार एक और युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सिधौली कस्बे के महमूदाबाद चौराहे से अल्लादादपुर रोड पर फायर स्टेशन के निकट पावरहाउस के सामने एक बाइक को एक अज्ञात वाहन जोर दार टक्कर मार दी और टक्कर मार वाहन चालक फरार हो गया। जिसमें बाइक चला रहे सतीश 28 वर्ष निवासी मढ़िया थाना संदना की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पीछे बैठा रामसागर 40 वर्ष निवासी अर्जुनपुर मजरा नहोइया थाना संदना गम्भीर रूप से घायल हो गया। रामसागर की गम्भीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन परिजन उसको इलाज हेतु प्राइवेट अस्पताल ले गए।

Related Articles

Back to top button