बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम जल्द होंगे घोषित

बिहार में एक लाख 70 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति के लिए आयाेजित हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द जारी किए जाएंगे। उम्मीद है कि बिहार लोक सेवा आयोग जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर bpsc.bih.nic.in पर जारी कर देगा। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नतीजे आज यानी कि 10 अक्टूबर, 2023 को घोषित हो सकते हैं।

कैंडिडेट्स इस बात का न भूलें कि अभी आयोग की ओर से रिजल्ट की डेट और टाइम को लेकर कोई सटीक डेट जारी नहीं की गई है। इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट से जुड़ी अपडेट चेक करते रहें।इसके पहले, बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने यह जानकारी दी थी कि परिणाम अक्टूबर के मिड में जारी हो सकते हैं। कैंडिडेट्स यह पोस्ट नीचे देख सकते हैं।

1,70,461 पदों पर होंगी नियुक्तियां

बिहार में इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1,70,461 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें से कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों के लिए 79,943 रिक्तियां, कक्षा 9 से 10 तक की कक्षाओं के लिए 32,916 और कक्षा 11 से 12 के शिक्षकों के लिए 57,602 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। BPSC शिक्षक परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 26 अगस्त को किया गया था। इसके बाद आंसर-की रिलीज की गई थी। वहीं, अब नतीजों का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button