गुना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी जीत

भोपाल। गुना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने यहां कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह को 5 लाख 38 हजार 612 वोटों से हराया है। सिंधिया को 9 लाख 19 हजार 515 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह को 3 लाख 80 हजार 903 वोट मिले हैं।

मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में गुना लोकसभा सीट भी शामिल है। इस पर तीसरे चरण में 68.93 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस संसदीय सीट में गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिलों की 8 विधानसभाएं आती हैं। इनमें शिवपुरी विधानसभा में शिवपुरी, पिछोर और कोलारस विधानसभाएं शामिल हैं। अशोकनगर विधानसभा में अशोकनगर, चंदेरी और मुंगावली विधानसभाएं शामिल हैं। गुना विधानसभा में गुना और बमोरी विधानसभाएं शामिल हैं। साल 2019 में इस लोकसभा सीट पर बीजेपी के कृष्णपाल सिंह यादव और कांग्रेस पार्टी के ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच मुकाबला हुआ था। इसमें कृष्णपाल सिंह यादव 6 लाख 14 हजार वोट पाकर 1 लाख 25 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीते थे।

Related Articles

Back to top button