TikTok फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द भारत में वापसी करेगा …

टिकटॉक बैन होने के बाद मेटा ओन्ड प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया। भारत में इंस्टाग्राम के पॉपुलर होने के बाद इसे दुनिया के बाकी देशों में पेश किया गया। यही वजह है कि अब Tiktok भी भारत में वापसी की राह खोज रहा है। हालांकि Tiktok की ओनर कंपनी ByteDance की तरफ से भारत में एक नहीं, बल्कि दो नए ऐप को लॉन्च करने की योजना पर काम किया जा रहा है। चाइनीज कंपनी म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Resso और Lark ऐप को लॉन्च करने के प्लान पर काम कर रहा है।

3 साल पहले लगा था बैन
बता दें कि करीब तीन साल पहले जून 2020 में भारत सरकार की ओर से देश की एकता और अखंडता के मद्देनजर Tiktok और hello ऐप को बंद कर दिया गया था। हालांकि अब ByteDance भारत में Resso ऐप पेश कर सकती है, जो ब्राजील और इंडोनेशिया में काफी पॉपुलर है। इस ऐप के करीब 125 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हैं।

वापसी की उम्मीद
बाइटडांस ने साल 2023 की शुरुआत में रेसो को पेमेंट सर्विस के तौर पर भारत में लॉन्च करने का प्लान बनाया था। हालांकि अब फिर से इसकी शुरुआत की खबरें आम हैं।

इंस्टाग्राम को बढ़ी चिंता
अगर बाइटडांस ओन्ड रेसो और लॉर्क ऐप भारत में पॉपुलर हो जाते हैं, तो इंस्टाग्राम की मुसीबतें बढ़ सकती हैं, क्योंकि भारत इंस्टाग्राम के लिए एक बड़ा बाजार है। वही बाइटडांस की मजबूरी है कि भारत में बैन होने के बाद उसे अमेरिका और यूरोपीय देश में कारोबार करना करना मुश्किल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button