पिछले 24 घंटों में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल हुआ। गुरुवार को जहां दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस थे, वहीं अब उसकी जगह एक बार फिर से बर्नार्ड अर्नाल्ट ने ले ली है।

आपको बता दें कि टेस्ला के मालिक एलन मस्क की संपत्ति में भले ही इजाफा हुआ है, लेकिन वह अब भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स ने दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट अपडेट की है। इस लिस्ट के अनुसार अब दुनिया में सबसे ज्यादा संपत्ति बर्नार्ड अर्नाल्ट के पास हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि एलन मस्क और बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में केवल 2 अरब डॉलर का अंतर है। इस अंतर की वजह से एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

पिछले 24 घंटे में जेफ बेजोस की संपत्ति में 2.66 बिलियन की गिरावट आई है। इस गिरावट की वजह से अब जेफ बेजोस नंबर वन से लुढ़क कर नंबर 3 पर आ गए हैं।

बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में आई तेजी
बर्नार्ड अर्नाल्ट की कंपनी के शेयरों में आई तेजी की वजह से पिछले 24 घंटे में उनकी संपत्ति में 3.16 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं अमेजन के शेयर में आई गिरावट के कारण जेफ बेजोस को 2.66 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

इस नुकसान के साथ वह अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। टेस्ला के शेयरों में आई तेजी से एलन मस्क की नेटवर्थ में 1.86 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

100 डॉलर क्लब से बाहर हुए जेनसेन हुआंग
दुनिया के 100 अरबपतियों की लिस्ट में भी बीते 24 घंटे में बड़ा बदलाव हुआ है। आपको बता दें कि जेनसेन हुआंग 100 अरब डॉलर के क्लब से बाहर हो गए। उनकी संपत्ति में आई गिरावट की वजह से वह अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 16वें स्थान पर हैं।

आपको बता दें कि जेनसेन हुआंग ने एक दिन पहले ही 100 अरब डॉलर क्लब में एंट्री ली थी।

दुनिया के टॉप-10 बिलेनियर
दुनिया के टॉप-10 बिलेनियर की लिस्ट में पहले नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट है। इनके पास कुल 206 अरब डॉलर की संपत्ति है।
दूसरे नंबर पर एक्स (X) और टेस्ला के मालिक एलन मस्क है। एलन मस्क की नेटवर्थ 204 बिलियन डॉलर है।
अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर अमेजन के मालिक जेफ बेजोस है। इनके पास 202 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।
चौथे पायदान पर फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग है। मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ 166 अरब डॉलर है।
पांचवें स्थान पर लैरी पेज है , जिनके पास कुल 153 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।
छठे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स हैं। बिल गेट्स की कुल नेट वर्थ 151 बिलियन डॉलर है।
इसी तरह सातवें पायदान पर 145 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सर्गेई ब्रिन है।
आठवें पायदान पर वॉरेन बफे है। इनकी नेटवर्थ 135 अरब डॉलर है।
टॉप-9 पर वॉरेन बफे है।
टॉप-10 पर स्टीव बाल्मर है, जिनकी नेट वर्थ 144 अरब डॉलर है।

किस पायदान पर हैं अदाणी-अंबानी
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार बीते 24 घंटे में मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी दोनों को नुकसान का सामना करना पड़ा है। मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 109 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 12वें स्थान पर हैं।

वहीं, गौतम अदाणी 13वें स्थान पर हैं।

Related Articles

Back to top button