भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस Akshara Singh का आया नया छठ गीत

नई दिल्ली। छठ पूजा 17 नवंबर से 20 नवंबर के चार दिनों में मनाई जाएगी। छठ पूजा के इस पावन पर्व के बीच छठ पूजा के गीत भी लगातार रिलीज हो रहे हैं। भोजपुरी फिल्मों के सितारे छठ गीत ला रहे हैं और दर्शकों के बीच छठी मईया की महिमा को पेश कर रहे हैं। अब मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी छठी मईया पर गीत लेकर आई हैं जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

Akshara Singh का छठ गीत
भगवान भास्कर को समर्पित लोक आस्था के महापर्व छठ पर भोजपुरी की सुपर एक्ट्रेस और सिंगर Akshara Singh की मधुर कृति ‘छठी मईया करिहा दुलार’ रिलीज हुआ है। Akshara Singh यूं तो किसी परिचय की मोहताज नहीं, लेकिन इस छठ गीत के जरिए उन्होंने एकबार फिर से अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया है, जो छठ व्रत की लोकधुन को पिरोते हुए गीत ‘छठी मईया करिहा दुलार’ लेकर आई हैं, जिसे कंपोज प्रजक्ता शुक्रे ने किया है। दोनों की जोड़ी इस गीत को और भी खास बनाती है। गाने में Akshara Singh ने छठ मां की महिमा को नए अंदाज में प्रस्तुत किया है। यह गाना कुछ इस तरह का है कि अक्षरा सिंह के साथ गीतकार मनोज यादव की भी मेहनत कमाल को है।

बेहद खास है Akshara Singh का छठ गीत
Akshara Singh में सुर्खियां और प्यार बटोरने की क्षमता है। फिर चाहे वो फिल्म से हो या हर विधा के गानों की, Akshara सभी में पारंगत हैं और उनकी कला अब इस बार छठ गीत मधुर कृति ‘छठी मईया करिहा दुलार’ में बखूबी देखा जा सकता है। इसको लेकर Akshara भी कहती हैं कि मैंने अब तक कई छठ गीत गाए हैं, लेकिन ये कुछ नया और अलग है।

खूब प्यार और आशीर्वाद दें
मैं अपने फैंस और चाहने वालों से कहना चाहूंगी कि आप मेरे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। इस गाने में छठी मां की महिमा का अभूतपूर्व प्रस्तुति है, जो हर किसी के छठ पूजा को यादगार कर देगा। Akshara Singh का छठ गीत ‘छठी मईया करिहा दुलार’ नमयोहो स्टूडियो के ऑफिशियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है। भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस Akshara Singh का नया छठ गीत ज़रूर सुनियेगा और ढेर सारा प्यार दीजियेगा।

Related Articles

Back to top button