ब्लॉक मसौली की ग्राम पंचायत अमदहा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन  किया गया

मसौली,बाराबंकी। शनिवार को ब्लॉक मसौली की ग्राम पंचायत अमदहा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मंडल अध्यक्ष राम चन्द्र रावत,मंडल महामंत्री देवी शंकर सोनी,मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा राम मनोहर प्रजापति एवं ग्राम प्रधान फूलन देवी ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को सुना और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मंडल अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि व विधवा पेंशन और समूह लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कम्पोजिट विद्यालय अमदहा के बच्चों ने सरस्वती वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। सभी प्रतिभागी बच्चों मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अतीकुर्रहमान द्वारा किया गया।इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ कमलेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि बलजीत सिंह,पूर्व प्रधान गुड्डू मौर्या, आगनबाड़ी सुपरवाइजर रेनू सिंह,पंचायत सचिव उत्तम कुमार वर्मा, सहायक अध्यापक पूर्णिमा वर्मा, पदमिनी वर्मा, शशि वर्मा ,अवधेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button