भाकियू (भानु) गुट ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

फतेहपुर-बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने हर वर्ष की तरह, रक्तदान शिविर का आयोजन बड़ेल चौराहा स्थित आर.जे.डी चैरिटेबल ब्लड सेंटर बाराबंकी में किया। जिसमें छ: किसान कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर महादानी के पात्र बने।
उक्त रक्तदान शिविर का आयोजन भाकियू (भानु) गुट के तहसील अध्यक्ष दद्दन सिंह के नेतृत्व में किया गया। जिसमें तहसील अध्यक्ष के साथ साथ अनेक लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष दद्दन सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा, किसानों का रक्तदान करना बहुत ही सुन्दर व सराहनीय कार्य है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। हमारा किसान कम से कम आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों व गरीब असहाय गर्भवती महिलाओं की जान बचाने का काम कर रहा हैं जोकि बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है।

इस दौरान तहसील उपाध्यक्ष सुमित वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह किसान कार्यकर्ताओं के साथ रक्तदान नियमित किया जा रहा है और लोगों में जागरूकता बढ़ रही है जिससे किसानों में रक्तदान करने की इच्छा प्रबल हो रही है। और धीरे-धीरे रक्तदान करने वालों का कारवां बढ़ता जा रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राधे रमन वर्मा, मंडल महामंत्री केडी यादव, मंडल सचिव संतोष वर्मा, अमित सिंह तहसील उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज वर्मा, प्रधान सचिन सिंह सहित अनेक किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button