सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग व्यक्ति राज्य पुरस्कार से नवाजे जाएंगे ओ.एन.सरोज

बंशगोपाल राष्ट्रीय पुनर्वास ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश पटेल ने मिठाई खिला दी बधाई

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जनपद के दिव्यांग ओ एन सरोज का राज्य स्तरीय पुरस्कार 2023 में चयन हुआ है। यह पुरस्कार इन्हे दिव्यांग हित में किए जा रहे कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा।
सरोज को यह पुरस्कार दिव्यांगजनों के लिए 1980 से कार्य कर रहे है। इन्होंने 1987 में विकलांग सेवा समिति का गठन कर दिव्यांग अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे है। अनवरत इन्होंने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए हर संभव मदद करने के लिए प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में प्रस्तुत होकर समस्याओं का समाधान कराते हुए कदम से कदम मिलाकर साथ खड़े रहे। इन्होंने कंबल वितरण प्रतिवर्ष करने के साथ ही सामाजिक जागरूकता, विभागीय सहयोग और मुख्यमंत्री कृत्रिम अंग वितरण समारोह शिविर में 2003 में प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किए गए। यह जिले के गौरव की बात है की श्री सरोज को 58 वर्ष की आयु में यह सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग व्यक्ति के तौर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।
श्री सरोज ने बताया कि इस पुरस्कार को प्रदान कराने में नागेश कुमार पटेल, मां सांसद उपेंद्र रावत, राज्यमंत्री सतीश शर्मा, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर जी तथा विभागीय अधिकारी का सहयोग रहा।

प्रमुख कार्य
1980 में महामहिम ज्ञानी जैन सिंह के काफिले को रोककर दिव्यांगजनों के भरण पोषण के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की जिस पर 60 रुपए प्रतिमाह सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को मिलना शुरू हुआ।

Related Articles

Back to top button