भाजपा सरकार में सभी को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ- श्रीश रावत

बड्डूपुर (बाराबंकी) विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार को सराय सहबाज पहुंची।इस दौरान गांव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रा का भाजपा के जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा श्रीश रावत ने स्वागत किया।यात्रा की गतिविधियों के बीच प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री के एक रिकार्ड किए गए वीडियो संदेश ने मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें इस अभियान के गहन महत्व पर जोर दिया गया था। इस मौके पर श्रीश रावत ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देना और असंख्य सरकारी योजनाओं व पहलों के बारे में जागरूकता फैलाना और वंचित क्षेत्रों की सेवा करना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सभी तक योजनाएं पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्धता जताते हुए गारंटी दी कि जो रह गए हैं, उन्हें भी भविष्य में योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का लाभ ले चुके लाभार्थियों का आव्हान किया कि एंबेसडर बनकर दूसरों को भी बताएं कि उन्हें योजनाओं का फायदा किस तरह मिला है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा राजन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ज्ञानेंद्र सिंह, जयपाल यादव , ग्राम प्रधान नीरज सिंह शोभित सिंह, हर्षित सिंह मोहित यादव ,सनी निगम और विकासखंड और जनपद के अधिकारी एवं कर्मचारी गणों सहित सैकड़ों युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने सामुहिक रूप से विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत बनाने का शपथ लिया।

Related Articles

Back to top button