बेल्थरारोड लेखपाल संघ के अध्यक्ष मनीष व मंत्री बने आयुष

बलिया। उप्र लेखपाल संघ के बेल्थरारोड तहसील इकाई का चुनाव का शुक्रवार को बेल्थरारोड तहसील परिसर में संपन्न हुआ। जहां जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह एवं जिला मंत्री मुन्ना राम की मौजूदगी में सबसे पहले आपसी एकजुटता को और सशक्त करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए लेखपाल मनीष कुमार श्रीवास्तव एवं मंत्री पद पर आयुष करण मौर्य को निर्विरोध चुना गया। जिन्हें सभी लेखपालों ने फूल मालाओं से लादकर बधाई दी।

जबकि निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में वे लेखपाल साथियों के सम्मान को प्रभावित नहीं होने देंगे और संघ के मजबूती एवं विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। चुनाव में वरिष्ठ लेखपाल राण विक्रम सिंह, अर्जुन राम, प्रदीप कुमार, आलोक रंजन, कैशर जमाल, मनीष वर्मा, नीतेश कुमार सिंह, आलोक पांडेय अशोक, खेदन राम, महात्म प्रसाद, प्रशांत पासवान, राजेश सिंह समेत अनेक लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button