भीषण गर्मी से मानव से लेकर पशु-पक्षी तक बेहाल

आसमान से बरस रहे है आग के गोले, दोपहर में सड़के हुई सुनी

मानसून के आने में देर, 16 जून से तापमान में हो सकती है गिरावट

बलिया। आसमान से बरस रहे आग के गोले ने आमजन के साथ ही पशु पक्षियों को बेहाल कर दिया है। बृहस्पतिवार को तापमान 44 डिग्री से ऊपर चला गया। मौसम विभाग के अनुसार मानसून बंगाल में आकर रूक गया है। ऐसे में मानसून को दस्तक देने में अभी देरी हो सकती हैं। लिहाजा अभी प्रचंड गर्मी से जूझना पड़ सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने 16 जून से तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। आलम यह है कि सुबह आठ बजे से ही भगवान भास्कर के तल्ख तेवर से बचने के लिए लोग घरों में रहना ही मुनासिब समझ रहे हैं।

आपको बता दे कि भीषण गर्मी में जहां बिजली कटौती के कारण लोग पूरे दिन गर्मी परेशान रह रहे है। वहीं रात में भी उमस भरी गर्मी निजात नहीं मिल पा रही है। दोपहर में सड़कें सूनी हो जा रही है। गंगा के छाड़न में गाय, भैंस, घोड़ा, नीलगाय पानी में गर्मी से बचते हुए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग पटना के अनुसार मानसून बंगाल में आकर रूक गया है। ऐसे में मानसून को अपने समय पर पहुंचने की संभावना कम दिख रही है। लेकिन राहत की बात यह है कि 16 जून से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। धान की खेती करने वाले किसान भी मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button