गर्मी से जिला अस्पताल में बढ़े मरीज, भर्ती वार्ड के बरामदे में डाले गए बेड

हमीरपुर : बढ़ती गर्मी के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रोजाना 70 से 75 मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। मरीजों को लेटने के लिए भर्ती वार्ड के बरामदे में अतिरिक्त बेड डालकर व्यवस्था की गई है।

मौजूदा समय में गर्मी अपना कहर बरपाए हुए हैं। रोजाना सात सौ से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही है। वहीं प्रतिदिन 70 से 75 मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया जा रहा है। हाल यह है कि जिला पुरुष अस्पताल का भर्ती वार्ड पूरी तरह से फुल हो चुका है। जिसके कारण मरीजों को बेड नही मुहैया हो पा रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डा.एसपी गुप्ता ने मरीजों की अधिकता को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड के बाहर दो बेड तथा भर्ती वार्ड के बरामदे में दस बेड कुल 12 अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था की है। ताकि भर्ती होने वाले मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button