अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

हमीरपुर : अज्ञात कारण के चलते बुधवार रात 30 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जानकारी होने पर परिजन ने पुलिस को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना दी।
थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी गांव निवासी 30 वर्षीय लोकेश कुमार उर्फ रामायण ने अपने ही घर पर बुधवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। गुरुवार सुबह होते होते हालत खराब होने पर स्वजन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जब तक पुलिस पहुंची तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई लाल सिंह ने बताया कि भाई की पत्नी करीब एक वर्ष से घर नहीं आ रही थी। उसी के गम में अवसाद में रहता था। मृतक के सात वर्षीय पुत्री भी है।

Related Articles

Back to top button