![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240202-WA0008-780x470.jpg)
कोठी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीते दिन बीडियो सिद्धौर ज्ञानेंद्र सिंह का गैरजनपद तबादला किया गया था। शुक्रवार नवागत बीडीओ सिद्धौर श्रीमती पूजा ब्लॉक पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। ब्लॉक के कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर सचिव दीपक कुमार, जनार्दन सिंह चौहान, सचिन अवस्थी, पुष्पेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत उमेश कुमार पटेल, कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार तिवारी, खंड प्रेरक पवन कुमार, जगमोहन एपीओ मनरेगा अमित कुमार सिंह आदि थे।