BJP पर बरसीं CM की पत्नी; बोलीं- हम बदलेंगे भारत की तस्वीर

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्षी गुट एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। कांग्रेस ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। इस महारैली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी मौजूद रहेंगे. इनके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, शिवसेना प्रमुख (UBT) उद्धव ठाकरे, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रेयन, लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी, एनसीपी (पवार) शरद पवार सहित कई दिग्गज नेता मौजूद हुए।

इस रैली में 26 दलों के नेता शामिल हुए। पंजाब के सीएम भगवंत मान, अखिलेश यादव, राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए।

आपके केजरीवाल शेर हैं: सुनीता केजरीवाल
महारैली में सुनीता केजरीवाल ने कहा,”केजरीवाल देश के लिए लड़ रहे हैं। वहीं, उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा में हमारी जीत हुई तो हम किसानों को एमएसपी की गारंटी देंग। आपके केजरीवाल शेर हैं। हम मिलकर नया भारत बनाएंगे। पूरे देश में गरीबों की बिजली फ्री करेंगे। हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। देश के हर नागरिक को स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी। केजरीवाल लोगों के दिल में बसते हैं। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाएंगे।

हम यहां लोकतंत्र की रक्षा के लिए हैं: उद्धव ठाकरे
रामलीला मैदान में महारैली से महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब उनका (बीजेपी का) सपना 400 (सीटें) पार करने का है। अब समय आ गया है कि एक पार्टी और एक व्यक्ति की सरकार को जाना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि हम यहां चुनाव प्रचार के लिए नहीं हैं, हम यहां लोकतंत्र की रक्षा के लिए हैं। भाजपा ने उन लोगों को धोया, जिन पर उन्होंने कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने उन्हें वॉशिंग मशीन में धोया और साफ कर दिया। भ्रष्टाचारियों से भरी पार्टी कैसे सरकार चला सकती है? भाजपा इस रैली को ठगों की रैली कह रही है।

राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेता पहुंचे रामलीला मैदान
कांग्रेस नेता राहुल गांधी रामलीला मैदान पहुंचे।

शरद रेड्डी ने बीजेपी को 60 करोड़ रुपए का चंदा दिया: प्रियंका कक्कड़
आप नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी एक ऐसे बयान पर हुई है, जिसके आधार पर एक चोर भी गिरफ्तार ना किया जाए। यह बयान भी शरद रेड्डी ने दिया, जिसने अपनी गिरफ्तारी के बाद BJP को 60 करोड़ रुपए का चंदा दिया।

शरद रेड्डी ने बीजेपी को 60 करोड़ रुपए चंदा दिया: प्रियंका कक्कड़
प्रियंका कक्कड़ ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा,”अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी एक ऐसे बयान पर हुई है, जिसके आधार पर एक चोर भी गिरफ्तार ना किया जाए। यह बयान भी शरद रेड्डी ने दिया, जिसने अपनी गिरफ्तारी के बाद BJP को 60 करोड़ रुपए का चंदा दिया।”

सभी भ्रष्टाचारी एक साथ आ रहे हैं: भाजपा
विपक्ष की महारैली से पहले भाजपा लगातार विपक्षी नेताओं पर निशाना साध रही है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहाअगर कोर्ट आपको राहत नहीं दे रहा है, तो क्या इसका मतलब यह है कि कोर्ट आपके खिलाफ है? यह लोकतंत्र बचाना नहीं है। वे अपने-अपने भ्रष्टाचार बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए सभी भ्रष्टाचारी एक साथ आ रहे हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रही जांच के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।

पूरा देश लोकतंत्र के पक्ष में खड़ा है: सुप्रिया श्रीनेत
रामलीला मैदान में आईएनडी ब्लॉक की रैली पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,”लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। पूरा देश लोकतंत्र के पक्ष में खड़ा है और हम यहां यही संदेश देने आए हैं।”

Related Articles

Back to top button