बरेली: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य ने बरसाए फूल….

बरेली:- इन दिनों देश भर में राम लीलाओं का मंचन हो रहा है। वहीं बरेली में जोगी नवादा स्थित बाबा बनखंडी नाथ मंदिर में सुबह कृष्ण लीला और शाम को रामलीला का मंचन हो रहा है। वहीं आज शनिवार को कृष्ण लीला में फूलों की होली खेली गई। जिसमें उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी ने फूलों की होली खेली। इस दौरान राधा-कृष्ण गुलाब और गेंदे के फूलों से पूरी तरह ढक गए।
आपको बता दें, बाबा बनखंडी नाथ मंदिर में कृष्ण लीला और रामलीला का संचालन उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी करवाते हैं। वहीं आज जब कृष्ण लीला में फूलों की होली खेली जा रही थी तो पूरा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। जिसके बाद कलाकारों के जीवंत अभिनय ने श्रद्धालुओं को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।

इस दौरान उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि रामलीला और कृष्ण लीला के माध्यम से बहुत ही ऐतिहासिक कार्यक्रम होते हैं। इससे हमारी पौराणिक कथाओं को चारित्रिक रूप से दिखाया जाता है। इस प्रकार के मंचन से हमारे अंदर अपनी धर्म-संस्कृति और संस्कारों का रोपण होता है।

Related Articles

Back to top button