बरेली: एक छात्र का फंदे पर लटका मिला शव……

बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में एक छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने जब उसका शव कमरे में फंदे पर लटका देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्योलड़िया के गांव लेखराज निवासी स्वंतत्र कुमार (22) पुत्र मोहनस्वरूप ने बताया कि उनके गांव में दो मकान हैं। आज सुबह उनका बेटा अपने दूसरे मकान पर गया था। सुबह जब वह आठ बजे तक वापस नहीं आया तो उन लोगों ने वहां जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका था। आरोप है उसकी गांव में जिन लोगों से रंजिश चल रही हैं, उन लोगों ने हत्या कर उसके बेटे के शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटका दिया। मृतक बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र था।

Related Articles

Back to top button