बरेली: हत्याकांड में सजा काट रहे 75 वर्षीय कैदी की मौत…

बरेली: अब से 35 साल पहले बदायूं में हुई चार लोगों की हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते चले सेंट्रल जेल में लगभग 35 वर्ष पूर्व बदायूं में हुए हत्याकांड में सजा काट रहे 75 वर्षीय कृष्णा यादव पुत्र लाखन सिंह निवासी कुढरा मर्ज थाना हजरतपुर निवासी की लंबी बीमारी के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम हाउस पर आए मृतक के परिजनों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बदायूं के दातागंज तहसील के गांव कुढरा में लगभग 35 साल पहले एक हत्याकांड हुआ था। जिसमें चार लोगों की हत्या हुई थी। पुलिस ने उस समय 22 लोगों को दोषी मानते हुए जेल भेजा था। बाद में ये केस न्यायालय में चला और उच्च न्यायालय से आठ लोगों को जमानत मिली मिली थी। वहीं बाकी लोग सेंट्रल जेल में पहुंचे।

परिजनों ने बताया कि इसमें अधिकांश लोग काल के गाल में समा गए। शेष आठ लोग बचे जिसमें 75 वर्षीय कृष्णा यादव लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त थे। कल देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। परिजनों ने बताया कि यह घटना उस दौर में रपटा कांड के नाम से जानी गई।

Related Articles

Back to top button