डिजिटलाइजेशन के विरोध में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बाराबंकी ने की बैठक

1 से 5 मार्च तक काली पट्टी बांधकर जनपद के शिक्षक डिजिटलाइजेशन का करेंगे विरोध

बाराबंकी, 28 फरवरी| उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार डिजिटलाइजेशन के विरोध में आगामी आंदोलन को लेकर आज गांधी भवन निकट बस अड्डा में जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। जिला अध्यक्ष ने सभी शिक्षकों को बताया कि प्रदेश के समस्त जनपदों में बिना समस्यायों का समाधान किए व बिना सिम संसाधन दिए डिजिटलाइजेशन का कार्य नही करेंगे। जनपदीय उपाध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि हमारी छवि नकारात्मक बनाई जा रही है। वर्षों से लम्बित शिक्षक समस्याओं का समाधान किये बिना हमारे ऊपर दबाव बनाया जा रहा है।

शिक्षक समस्त गैर शैक्षणिक कृत्य कार्यो का विरोध करेंगे। जिला महामंत्री मो० इखलाक ने बताया कि प्रादेशिक संगठन के आह्वाहन पर जनपद के समस्त शिक्षक डिजिटलाइजेशन का विरोध आगामी 1 मार्च से 5 मार्च तक बाहों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे तथा समस्या का समाधान न होने पर जिले के समस्त शिक्षक 11मार्च को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में शान्ति पूर्वक एक दिवसीय धरना देकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया जायेगा। बैठक में जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह महामंत्री मो0 इखलाक, कोषाध्यक्ष रविवाला सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह, संयुक्त मंत्री सल्पूराम, आय व्यय निरीक्षक विनीत राय, धर्मेन्द्र सिंह मण्डलीय संयुक्त मंत्री, जगदीश मिश्रा अध्यक्ष पूरेडलई, श्रीमती अर्चना बैसवार अध्यक्ष मसौली, अनिल कुमार अध्यक्ष फतेहपुर, सुशील कुमार मंत्री फतेहपुर, अजय सिंह अध्यक्ष त्रिवेदीगंज, राज किशोर पान्डेय अध्यक्ष हैदरगढ़, सत्यदेव सिंह जिला मंत्री, छवि राम अध्यक्ष रामनगर, जिला स्काउट मास्टर राजेन्द्र त्रिपाठी, फूलचंद जिला उपाध्यक्ष, मिथलेश कुमार अध्यक्ष देवा सत्यानंद, रवि शंकर जोशी, कृष्ण कुमार नीरज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button