बांसुरी नगरी पीलीभीत में निर्मित बांसुरी श्री अयोध्या धाम के संग्रहालय में रखी जायेगी बांसुरी नगरी पीलीभीत में तैयार की गई विश्व की सबसे बड़ी बांसुरी 21 फिट की

पीलीभीत।श्री कृष्ण की बांसुरी के स्वर गुंजेंगे श्री अयोध्या धाम में इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला ने किया पूजन अर्चन रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में देश और प्रदेश के अपने अपने जिले की जो भी प्रसिद्ध वस्तु है उसको श्री अयोध्या धाम भेजा जा रहा है,जिसके निमित्त आज पीलीभीत के सभी सम्मानित संगठन और संस्था के द्वारा निर्णय लिया गया कि पीलीभीत जोकि बांसुरी नगरी के नाम से प्रसिद्ध है क्यों ना एक बांसुरी श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भेजी जाये,इसलिए आज पीलीभीत जनपद के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है,जब यहां तैयार की गई विश्व की सबसे बड़ी बांसुरी 21 फिट श्री अयोध्या धाम के संग्रहालय में रखी जायेगी तो निश्चित रूप से पीलीभीत का नाम देश विदेश में पहुंचेगा,और जो भी दर्शनार्थी दर्शन करेंगे तो वहां पर रखी विश्व की सबसे बड़ी बांसुरी देखकर पीलीभीत का गौरव बढ़ेगा।यह बांसुरी पीलीभीत के सबसे पुराने बांसुरी कारीगर नवी एंड संस के मालिक मशहूर कारीगर स्व० नबाव अहमद की पत्नी हीना परवीन,पति शमशाद अहमद और उनके सुपुत्र अरवाज ने तैयार की है,उन्होंने बताया कि यह बांस कई वर्षों से किसी ऐतिहासिक क्षण के लिए रखा था,चुंकि श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है तो इसलिए जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद द्वारा सूचना मिली तो मन बहुत आनंदित हुआ और फिर इस निशुल्क भव्य बांसुरी को दस दिनों में तैयार करके इसको संगठन को सौंप दी गई।यह बांसुरी मन्दिर बनने के बाद श्री अयोध्या धाम के लिए रवाना की जायेगी। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला ने इस बांसुरी का पूजन किया और इसको 26 जनवरी को श्री अयोध्या धाम भेजा जाएगा,जहां यह संग्रहालय में स्थापित की जायेगी।पूजन यशवन्तरी देवी मंदिर के पुजारी पं०राजेश बाजपेई,पं०शेखर,
पं०मणिकांत,पं०देव ऋषि,पं०आशुतोष शर्मा उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला, विभाग संघचालक ओमप्रकाश गंगवार,प्रांत घोष प्रमुख ललित कुमार, विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत,विभाग कार्यवाह मिथलेश कुमार, जिला अध्यक्ष भाजपा संजीव प्रताप सिंह,बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबू राम पासवान,बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल,ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा,स्वतंत्र देवल,सौरभ सक्सेना,डॉ अनिल सक्सेना,गीता मिश्रा,दीपक अग्रवाल,सहित हजारों रामभक्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button