घरों व देवी मंदिरों में हुआ कन्याभोज का आयोजन, आरती में उमड़ी भीड़

हमीरपुर : नवरात्र की पंचमी तिथि को देवी मंदिरों व घरों में कन्याभोज का आयोजन करते हुए भक्तों ने मां स्कंदमाता का पूजन अर्चन किया। इस दौरान मंदिरों व देवी पंडालों में देवी भक्तों की भीड़ लगी रही।
शनिवार को सुबह से ही मुख्यालय के चौरा देवी, गौरा देवी और दुर्गा देवी मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में भक्तों का तांता दिखाई दिया। शहर के सुभाष बाजार स्थित देवी पंडाल में आरती के समय देवी भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। आरती के बाद रामलीला का आयोजन किया गया। जिसमें परशुराम लक्ष्मण संवाद सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। झलोखर से आए परशुराम पं.सर्वेश द्विवेदी ने लोगों को मानव जीवन का महत्व बताया और अपने ओजस्वी विचारों से ओतप्रोत किया। इसी तरह से शहर के विवेक नगर मुहल्ला स्थित देवी पंडाल में भी रात में आरती के बाद भजन कीर्तन के कार्यक्रम होते रहे। पंचमी तिथि से घरों व मंदिरों में कन्याभोज का भी आयोजन शुरू हो गया है। जिसके चलते जगह जगह यह अनुष्ठान किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button