बहराइच: गन्ने के खेत में नशे में मिली वृद्ध महिला

बहराइच। रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 60 वर्षीय महिला मंगलवार रात को नशे की हालत में गन्ने के खेत में मिली। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है। पुत्र की तहरीर पर गांव निवासी दो लोगों के विरुद्ध छेड़छाड़ और एससी एसटी एक्ट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 60 वर्षीय महिला अज्ञात कारणों से मंगलवार को गन्ने के खेत में पड़ी मिली। घर पर मां को नदारद देख पुत्र ने तलाश शुरू की। मां के गायब होने की सूचना बेटे ने पुलिस को दी। पुलिस ने भी महिला की तलाश शुरू की। गांव से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में महिला पड़ी पड़ी। इस पर उसे पुलिस अस्पताल ले गई। स्वास्थ्य जांच कराया गया।

प्रभारी थानाध्यक्ष भीष्म पाल सिंह ने बताया कि महिला नशे की हालत में थी। मेडिकल जांच में पुष्टि भी हुई है। पुत्र की तहरीर पर छेड़छाड़ और एससी और एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला खेत में कैसे गई, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा

Related Articles

Back to top button