भरतमुनि सम्मान प्रदान करते हुये संस्कार भारती के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाके लाल गौड़ एवं वरिष्ठ कवि राकेश निर्मल

बिसवां- सीतापुर- कला एवं साहित्य की अखिलभारतीय संस्था संस्कार भारती की आगरा पश्चिम इकाई द्वारा अपने नगर के वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को भरतमुनि सम्मान प्रदान किया गया। यह विशिष्ट सम्मान उन्हें नाट्य शास्त्र के प्रणेता भरतमुनि जयंती के अवसर पर आयोजित अरणोदय कवि गोष्ठी मे दिया गया। श्री मृदु ताज महोत्सव कवि सम्मेलन में भाग लेने हेतु आगरा गये हुये थे इसका लाभ उठाते हुये संस्कार भारती की आगरा पश्चिम इकाई ने उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया। संस्था के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाके लाल गौड, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष नंद नंदन गर्ग वरिष्ठ साहित्यकार राकेश निर्मल आदि ने श्री मृदु को अंगवस्त्र व सम्मान पत्र देकर भरतमुनि सम्मान से सम्मानित किया। इस सम्मान से बिसव़ां ही नहीं पूरे जनपद का मान बढा है व अनेक जनप्रतिनिधियों, साहित्यकारों, संस्थाओं व क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की व उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में क्षेत्रीय सांसद राजेश वर्मा, विधायक निर्मल वर्मा , एमएलसी पवन सिंह चौहान, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव , ग्राम प्रधान रामा भारी अरबाब अहमद, साहित्य कार संदीप सरस, पद्म कांत शर्मा प्रभात, संस्कार भारती बिसवां- के मंत्री घनश्याम शर्मा, राष्ट्रीय कवि संगम के सीतापुर जिला ध्यक्ष आनंद खत्री, बिसवां- लाइयर्स एशोसिएशन के अध्यक्ष सुनील पांडे, सचिव सुशील शुक्ला , देवकी नंदन मौर्य आदि प्रमुख हैं।

Related Articles

Back to top button