अयोध्या रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन भगवामय हुआ हैदरगढ़

कही भजन, कही भंडारे, कही खुशी में लगे जय श्रीराम के जयकारे

हैदरगढ़ बाराबंकी। अयोध्या में भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर क्षेत्र में बीते दो दिन पूर्व से कार्यक्रमों का सिलसिला अनावृत जारी है। क्षेत्रीय लोगों ने घरो में दीप जलाकर भगवान राम की पूजा अर्चना किया, कही सुंदरकांड तो कही रामायण का पाठ कही रम रमा का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम बात किया जाए तो बीना फीलिंग स्टेशन चरायचंदेल चैराहा की, यहां पूर्व संध्या से पेट्रोलपंप संचालक राकेश सिंह पंट्रोल पंप को भगवामय कर दिया। बीती सुबह सुदंरकांड़ का पाठ कर पेट्रोल भराने वाले और राहगीरो को राम प्रसाद ग्रहण करवाया। दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया, जो देर रात्रि तक अनावृत जारी रहा। भंडारे में क्षेत्र ही नही अपितु दूर-दूर से लोग आए और भंडारे में श्रद्वापूर्वक बैठकर भगवान राम का प्रसाद ग्रहण किया। श्री सिंह ने बताया कि आज का दिन हमारे लिए किसी उत्सव से कम नही है। हमारे आराध्य रमालला को तंबू के नीचे देखते देखते हमारी कई पीढ़ी बीत गई आज मेरा सौभाग्य है जो मै भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा देख रहा हूं। इस दौरान उन्होने देश के पीएम और प्रदेश के सीएम की भी प्रशंसा की। उन्होने कहाकि जब तक शरीर में जान है तब तक हमारा मत बीजेपी के लिए कुर्बान है।

वही भारतीय किसान यूनियन रष्ट्रीयतावादी संगठन के पदाधिकारी परवीन सिंह अपने अपनी ग्राम पंचायत अमरवल किरसिया गांव में स्थित मां मूर्तिथान हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड़ पाठ का आयोजन किया, समापनोपरांत भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली, तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया। जो दोपहर से लेकर देर शाम तक अनावृत चलता रहा। वही विशेनन पुरवा गांव में मेडिकल स्टोर संचालक हरिश्चंद्र रावत अपने आवास पर स्थित माता रानी के मंदिर पर भगवान भजन, सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया और फिर प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर भाकियू राष्ट्रीयतावादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र सिंह के अलावा दादा रमई सिंह, अस्तित्व प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष विधिचंद्र यादव, आकाश पाण्डेय, अजीत यादव, नृपेन्द्र तिवारी, संतोष सिंह, विजय पाठक, विकास पाण्डेय, अवधेश सिंह चंदेल, विनोद सिंह, चुन्नी सिंह, राजू लोध, रिंकू सिंह, राकेश सिंह शहापुर, अशोक सिंह गोवर्धन गुप्ता सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button