अयोध्या पहुंचे अमिताभ….

भारत के इतिहास में आज एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है। आज रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अयोध्या में इतिहास रचा जाएगा। इस पल का सभी सनातनियों के साथ-साथ पूरे देश को अरसों से इंतजार था।

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। हजारों की तादाद में रामभक्त रामनगरी पहुंच चुके हैं। देश और दुनिया बेसब्री से इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रही है। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से जुड़ी पल-पल की जानकारी यहां पढ़ें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अ भिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अयोध्या पहुंच चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद: एचडी देवेगौड़ा

जेडीए प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे। आज अयोध्या में होने वाला कार्यक्रम को लेकर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक है।  मुझे भी अपनी ईमानदारी व्यक्त करनी चाहिए। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद।”

इंडिया ग्रुप के नेताओं के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग नहीं लेने पर उन्होंने कहा, “उन्होंने जो रुख अपनाया है, मुझे नहीं लगता कि यह उचित निर्णय होगा।”

अपनी खुशी को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती: साइना नेहवाल

भारतीय बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल अयोध्या पहुंची हैं। प्राण प्रतिष्ठा से पहले उन्होंने कहा,”मुझे लगता है कि यह हम सभी के लिए एक बड़ा दिन है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे आज यहां आने का अवसर मिला। हम यहां भगवान राम के दर्शन करेंगे। इसलिए, हम उस पल का इंतजार कर रहे हैं। मैं अपनी खुशी को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती।”

 अनिल अंबानी पहुंचे अयोध्या

 उद्योगपति अनिल अंबानी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।

मोहन भागवत पहुंचे राम मंदिर

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। 

 राम मंदिर को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी

  • श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर स्थापत्य कला का अकल्पित उदाहरण है।
  • मंदिर का निर्माण 15 जनवरी 2021 से शुरू हुआ।
  • चार सौ गुणे तीन सौ वर्ग फीट के विशाल परिक्षेत्र में मंदिर की नींव 45 से 50 फीट तक मोटी कृत्रिम चट्टान के रूप में ढाली गई। यह सब होने में एक साल लग गया।
  • नींव पर 21 फीट ऊंची आधार भूमि निर्मित की गई।
  • वर्ष 2022 के मध्य से इसी सतह पर पहले से ही ढालकर रखी गईं शिलाओं का मंदिर के रूप में नियोजन शुरू हुआ।
  • निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार दिसंबर 2023 तक न केवल मंदिर का भूतल, बल्कि वह गर्भगृह भी निर्मित हो गया, जिसमें सोमवार को रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होनी है।
  • वर्ष 2024 के अंत तक तीन तल के मंदिर का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। मंदिर की संरचना और कार्ययोजना को इस आंकड़े से समझा जा सकता है।

दुनिया इस दिन का इंतजार कर रही थी: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 500 साल के संघर्ष के बाद आज उनके जन्मस्थान पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। दुनिया इस दिन का इंतजार कर रही थी। खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।”

 हम भाग्यशाली हैं: निरहुआ

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा, “हम भाग्यशाली हैं कि आज जब अयोध्या में भगवान राम का मंदिर सजाया जा रहा है और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है, तो हमें गुरु जी का आशीर्वाद मिल रहा है।”

‘निरहुआ’ और आम्रपाली ने की जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात

भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की।

लोगों ने इस क्षण के लिए 550 वर्षों तक इंतजार किया’

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे कवि कुमार विश्वास ने कहा, “यह बहुत सौभाग्य का क्षण है। लोगों ने इस क्षण के लिए 550 वर्षों तक इंतजार किया।यह खुशी का त्योहार है।” वहीं, अभिनेता मनोज जोशी उनकी बातें सुनकर भावुक हो गए। 

अयोध्या पहुंचे चिरंजीवी और राम चरण

आज सुबह तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी और राम चरण अयोध्या पहुंचे। रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ अयोध्या पहुंचने वाले हैं। 

हम भी जल्द लौटेंगे: अयोध्या में अनुपम खेर ने कही दिल की बात

 रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या पहुंचे अभिनेता अनपुम खेर ने कहा, “आज मैं उन लाखों कश्मीरी हिंदुओं का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं जिन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा। आज भगवान राम अपने घर लौट रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि हम भी जल्द लौटेंगे। मैं हनुमान गढ़ी भी गया। दुनिया भर में लोग आज त्योहार के तौर पर मना रहे हैं। आज दिवाली है और यह सिर्फ एक धार्मिक त्योहार नहीं है, यह बहुत कुछ है। “

पीएम मोदी का अयोध्या में आज का शेड्यूल

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:25 बजे स्पेशल विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
  • सुबह 10:55 बजे हेलीकॉप्टर से राम जन्मभूमि परिसर में आएंगे।
  • सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर का भ्रमण करेंगे।
  • दोपहर करीब 2 बजकर 10 मिनट पर पीएम मोदी अयोध्या में कुबेर टीला जाएंगे। इसके बाद वो दिल्ली लौट आएंगे।

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की हुई शुरुआत

 आज सुबह से ही अयोध्‍या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत हो गई। राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से अनुष्ठानों जानकारियां सामने आ रही है।

Related Articles

Back to top button