अवधेश तिवारी ने बच्चों को ज्ञानवर्धक शिक्षा दी : राजनाथ

गुरु शिष्य परंपरा की धरोहर हैं अवधेश कुमार तिवारी: रामकिशोर शुक्ला

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार तिवारी को विदाई समारोह में किया सम्मानित

बाराबंकी। देवा विकासखंड के ग्राम जरुआ पुरवा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर रविवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं भाजपा नेता रामकिशोर शुक्ला ने की। संचालन समाजसेवी श्याम किशोर शुक्ला ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांधीवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार तिवारी के शिक्षण कार्य में प्रशंसा करते हुए उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार तिवारी ने हमेशा ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया और बच्चों को ज्ञानवर्धक शिक्षा दी। श्री तिवारी अपने सेवाकाल में निर्विवाद रहे। एक शिक्षक के साथ कुशल सामाजिक व्यक्ति थे। विद्यालय और आसपास होने वाले सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे। बाद में उन्हें भरपूर सम्मानों से नवाजा और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

अध्यक्षता कर रहे रामकिशोर शुक्ला ने कहा कि पुरातनकाल से चली आ रही गुरु शिष्य परंपरा आज भी कायम है। बच्चों को एक जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनाने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिसका अवधेश कुमार तिवारी ने बखूबी निर्वाहन किया। कार्यक्रम में एडवोकेट बलराम सिंह ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार तिवारी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। वह जीवन के अंतिम समय तक समाज हित में कार्य करता है। इसमें शिक्षक प्रदीप मिश्रा, शिक्षिका सुमन वर्मा, शिक्षाविद अशोक शुक्ला, नीरज श्रीवास्तव, कृतिका सिंह, कमलेश तिवारी, राजकुमार मिश्रा, हरी शंकर शुक्ला, शेर सिंह वर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, रचित शुक्ला, सूरज शुक्ला, लक्ष्य शुक्ला, बलराम सिंह एडवोकेट, अनुराग तिवारी, डॉ राजेंद्र वर्मा, डॉ आर एस शुक्ला, रुचि शुक्ला, विनय शुक्ला, आशु शुक्ला, कुशाग्र मिश्रा, पूनम शुक्ला, अर्चना शुक्ला, वयोवृद्ध समाजसेवी कृष्ण चंद्र मिश्रा डॉ अखिलेश वर्मा, रंजय शर्मा, बीडीओ रवि गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button