जलोटा के भजनों पर श्रोताओं ने लगाए भक्ति सागर में गोते

  • महादेवा महोत्सव की पहली शाम, भजनों के हुई नाम

बाराबंकी। भजन सम्राट अनूप जलोटा की खनकती आवाज के जादू के साक्षी सोमवार को महादेवा महोत्सव पहुंचे श्रोता बने। यहां श्रोताओं ने जमकर भक्ति रस में गोते लगाए। महादेवा महोत्सव की पहली शाम को सुर सम्राट और उनके शिष्यों ने यादगार बना दिया। एक-एक कर उनके द्वारा गाए गए भजनों पर संस्कृत पंडाल में मौजूद लोग झूमते नजर आए। भजन सम्राट अनूप जलोटा की खनकती आवाज में जब भजनों के शब्द फूटे तो संस्कृतिक पंडाल तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। तकरीबन तीन घंटे तक एक के बाद एक भजनों की शानदार प्रस्तुति पर कार्यक्रम में मौजूद लोग देर रात तक मगन होकर झूमते रहे। बता दे की महादेवा महोत्सव में दूसरी बार अपने सुरों से शमा बांधने आए अनूप जलोटा ने लगभग डेढ़ दर्जन भजन सुनाए। जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम, बोलो राम राम राम, ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन, रंग दे चुनरिया ओ श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया सहित बीच-बीच में शब्दों के जरिए भजन के भावों को समझाते जलोटा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का दिल जीतते रहे। इस मौके पर निवर्तमान विधायक रामनगर शरद अवस्थी, एसडीएम नागेंद्र पांडेय,ब्लॉक प्रमुख रामनगर संजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी व श्रोतागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button