अटलसुरसंध्या सम्मान से सम्मानित किया गया।

बिसवां सीतापुर
संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश एवं संस्कार भारती द्वारा बलरामपुर नगर पालिका परिसर में आयोजित समारोह में नगर के प्रख्यात कवि साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को अटलसुरसंध्या सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को पाकर श्री मृदु ने अपने जनपद का नाम रोशन किया। नगर वासियों, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं अनेक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने इस सम्मान हेतु उन्हें बधाई देते हुये दीर्घायु होने की कामना की है। बधाई देने वालों में सीतापुर सांसद राजेश वर्मा, विधायक निर्मल वर्मा, सदस्य विधानपरिषद पवन सिंह चौहान, विसवां लायर्स् एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे, सचिव सुशील शुक्ला एडवोकेट, पत्रकार पद्म कांत शर्मा प्रभात, रामकृष्ण पांडे संजय, साहित्यकार संदीप मिश्र सरस, घनश्याम शर्मा, आनंद खत्री ग्राम प्रधान अरबाब अहमद आदि प्रमुख हैं।

Related Articles

Back to top button