अरुणाचल तो अभी ट्रेलर है, चार जून को रिलीज होगी पूरी फिल्म : सुरेन्द्र मैथानी

  • अरुणाचल प्रदेश में सरकार बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी लस्सी

कानपुर। अरुणाचल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद भाजपा की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई।

पार्टी की ओर से इस भीषण गर्मी में राहगीरों को लस्सी बांटकर खुशी मनाई गई।

इस दौरान भाजपा विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में सरकार बनना यह तो अभी ट्रेलर है बाकी फिल्म तो चार जून को रिलीज होगी। देश में पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

अरुणाचल प्रदेश में सरकार बनने की खुशी में भाजपा दक्षिण जिला इकाई के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने साईट नंबर वन में स्टाल लगा कर विधायक सुरेंद्र मैथानी सहित पदाधिकारियों ने राहगीरों को लस्सी पिलाई। गर्मी से बेहाल राहगीरों ने ठंडी लस्सी पीकर राहत की सांस ली। नाैतपा में 48 डिग्री तापमान में भीषण गर्मी से लोगों राहत देने के लिए लस्सी वितरण का आयोजन किया गया।

भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि देश की जनता को पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा है। अरुणाचल प्रदेश की जनता ने एक समर्थ, शक्तिशाली, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए भाजपा को वोट दिया है। लोगों के विश्वास की बदौलत ही अरुणाचल प्रदेश में 46 सीटें जीतकर भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

इस दौरान जसविंदर सिंह, विनोद मिश्रा, शैलेंद्र त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी, अर्जुन बेरिया, संजीव बेरी, योगेंद्र सिंह, नरेश कठेरिया, कमलजीत सिंह बग्गा, प्रवीण मिश्रा, विक्की मुर्जानी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button