शिल्पकार साकिब को सीएम देंगे दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार

उत्तर प्रदेश दिवस पर लखनऊ में 24 के लिए सम्मानित होंगे
राज्य स्तर से पुरस्कार के लिए सूची जारी हुई जिसमें 40 नाम
सभी को अलग-अलग धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा

बदायूं। उत्तर प्रदेश दिवस पर 24 जनवरी को लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार एवं दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार 2023-24 वितरण किए जाएंगे। प्रदेश भर के जनपदों से दोनों पुरस्कार के लिए 40 शिल्पकारों के नाम चयनित हुए हैं। इनमें जनपद के शेखूपुर के साकिब का नाम भी शामिल है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 जनवरी को लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार एवं दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार 2023-24 का वितरण करेंगे। राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए 20 एवं इतने ही शिल्पकार दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए चयनित हैं। दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए शहर से सटे गांव शेखूपुर के जरीजरदोजी के शिल्पकार साकिब का भी नाम शामिल है।

साकिब के लिए ये पुरस्कार भगवान श्री गणेश की सुंदर कलाकृति बनाने के लिए मिलेगा। साकिब के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच हजार रुपये की धनराशि का चेक एवं उनकी कलाकारी के लिए प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित करेंगे। जनपद से पुरस्कार के लिए सिर्फ साकिब का ही नाम चयनित है। उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि जरी जरदोजी के शिल्पकार साकिब के लिए 24 जनवरी को लखनऊ में दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साकिब 23 जनवरी के लिए लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button