रायफल व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

बलिया। शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध प्रतिबंधित रायफल व जिंदा कारतूस के साथ प्रानपुर सोमाली से गिरफ्तार आरोपी को बुधवार की दोपहर संबंधित धाराओं में न्यायालय चालान कर दिया। आरोपी का नाम छट्ठू बिंद पुत्र प्रधान बिंद निवासी कृपा राय का डेरा शिवपुर दियर नम्बरी थाना कोतवाली है। शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रानपुर सोमाली में एक युवक कुछ अवैध हथियार के साथ खड़ा है। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही युवक ने भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी छट्ठू बिंद के पास से अवैध प्रतिबंधित रायफल व 303 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी छट्ठू बिंद को संबंधित धाराओं में न्यायालय चालान कर दिया।

Related Articles

Back to top button