सिक्किम में सेना ने पर्यटकों को बचाया…

पूर्वी सिक्किम के नटुला में बीते दिन अचानक से भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण 500 पर्यटक फंस गए लेकिन सेना के जवान इस मुसीबत को हराते हुए उनके जीवनरक्षक बनकर सामने आए। भारतीय सेना ने बताया कि 21 फरवरी को अचानक भारी बर्फबारी के कारण 500 से अधिक पर्यटकों के साथ लगभग 175 वाहन फंस गए।

भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने गंगटोक (पूर्वी सिक्किम) में दिल जीतने वाला काम किया। दरअसल, पूर्वी सिक्किम के नटुला में बीते दिन अचानक से भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण 500 पर्यटक फंस गए, लेकिन सेना के जवान इस मुसीबत को हराते हुए उनके जीवनरक्षक बनकर सामने आए।

माइनस में तापमान, फिर भी जजबा कायम

भारतीय सेना के अनुसार, 21 फरवरी को अचानक भारी बर्फबारी के कारण 500 से अधिक पर्यटकों के साथ लगभग 175 वाहन फंस गए। सेना ने कहा, 

अनंतनाग में भी सेना ने दिखाया था जजबा

सेना ने आगे कहा कि त्रिशक्ति कोर भारतीय सेना सिक्किम में सीमाओं की रक्षा करते हुए नागरिक प्रशासन और लोगों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है।

इससे पहले 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सीआरपीएफ जवानों ने भारी बर्फबारी के कारण फंसे वाहनों की मदद की थी। यहां भारी बारिश और बर्फबारी देखी गई थी, जिसके कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कें भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गईं थी।

Related Articles

Back to top button